जिला अधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा सड़क सुरक्षा को लेकर अधिकारियों के साथ गोष्ठी कर प्रभावी कार्रवाही के दिए निर्देश
- रिपोर्ट: शाहबाज़ खां
रामपुर जिला अधिकारी अजय कुमार द्रीवेदी एवं पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार सिंह द्वारा जनपद में सड़क सुरक्षा, दुर्घटनाओं में कमी लाने तथा सुरक्षित एवं सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पुलिस एवं अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक में जनपद के दुर्घटना संभावित (ब्लैक स्पॉट) स्थलों, यातायात प्रबंधन, सड़क सुरक्षा संबंधी जागरूकता अभियान, ओवरलोडिंग, ओवरस्पीडिंग, शराब पीकर वाहन चलाने, बिना हेलमेट एवं बिना सीट बेल्ट वाहन चलाने वालों के विरुद्ध प्रभावी प्रवर्तन कार्रवाई तथा सड़क सुरक्षा से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा कर संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि सड़क सुरक्षा से जुड़े सभी कार्यों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण किया जाए। दुर्घटना संभावित स्थलों पर आवश्यक सुधारात्मक कार्य, चेतावनी संकेतक, रिफ्लेक्टर, रोड मार्किंग एवं अन्य सुरक्षा उपाय शीघ्र सुनिश्चित किए जाएं।
