Women’s Awards: हरियाणा में महिला राज्य स्तरीय पुरस्कारों के लिए आवेदन शुरू, 5 नवंबर तक करें ऑनलाइन अप्लाई

Haryana Women’s Awards 2026-27 ( एम पी भार्गव ): हरियाणा में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित करने के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग ने राज्य स्तरीय पुरस्कार वर्ष 2026-2027 के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक और पात्र महिलाएं 5 नवंबर 2026 तक आवेदन कर सकती हैं। इन पुरस्कारों के तहत चयनित महिलाओं को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर 8 मार्च को सम्मानित किया जाएगा।

Women’s Awards: इन आठ श्रेणियों में दिए जाएंगे पुरस्कार

महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली महिलाओं को सम्मानित करने के लिए आठ श्रेणियों में पुरस्कार दिए जाएंगे। इनमें शामिल हैं:

  • सुषमा स्वराज पुरस्कार
  • इंदिरा गांधी महिला शक्ति पुरस्कार
  • कल्पना चावला शौर्य पुरस्कार
  • बहन शन्नो देवी पंचायती राज पुरस्कार
  • लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार
  • सरकारी कर्मचारी पुरस्कार
  • सामाजिक कार्यकर्ता पुरस्कार
  • महिला उद्यमी पुरस्कार

Ellenabad Missing Family: ढाणी शेरां वाली से लापता परिवार के तीनों सदस्यों के शव मिले, बीकानेर के पास नहर से बरामद हुई मां मंजू की लाश

इन पुरस्कारों का उद्देश्य समाज, प्रशासन, उद्यमिता और अन्य क्षेत्रों में महिलाओं के उल्लेखनीय योगदान को पहचान देना है।

Women’s Awards: 5 नवंबर तक ऑनलाइन आवेदन करना जरूरी

विभाग के अनुसार, पात्र महिलाएं निर्धारित तिथि तक आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं।

आवेदन पोर्टल: https://onlinemis.wcdhry.gov.in/gaurav

आवेदन करने से पहले संबंधित पुरस्कार की पात्रता, नियम और शर्तों की जानकारी पोर्टल पर जरूर देख लें। डाक, कूरियर या किसी अन्य ऑफलाइन माध्यम से भेजे गए आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

Women’s Awards: सिरसा में यहां से मिलेगी जानकारी

राज्य स्तरीय महिला पुरस्कारों के लिए आवेदन प्रक्रिया और अन्य जानकारी प्राप्त करने के लिए इच्छुक महिलाएं सिरसा में लघु सचिवालय के नजदीक स्थित वन स्टॉप सेंटर में संपर्क कर सकती हैं।

इसके अलावा, विभाग की ओर से जारी संपर्क नंबरों पर भी जानकारी प्राप्त की जा सकती है:

  • 01666-297752
  • 98885-02330
  • 94168-83299

पात्र महिलाओं को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय रहते ऑनलाइन आवेदन पूरा कर लें।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.