10 वर्षों में हुए विकास कार्य महज ट्रेलर हैं, अभी बहुत कुछ बाकी है- सीएम धामी

शुक्रवार को नई दिल्ली पहुंचे उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

नई दिल्ली। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को नई दिल्ली पहुंचे। यहां आया नगर, छतरपुर संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी रामवीर सिंह बिधूड़ी के पक्ष में जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि हम सभी दक्षिण दिल्ली से भाजपा प्रत्याशी रामवीर सिंह बिधूड़ी को जिताने आए हैं। दक्षिण दिल्ली लोकसभा क्षेत्र ने हमेशा जनसंघ और भाजपा को आगे बढ़ाया है। अब तक 10 बार हमें इस क्षेत्र ने सेवा का अवसर दिया है। उन्होंने जनता से आगामी 25 मई को भाजपा को वोट देकर दक्षिण दिल्ली से कमल खिलाने का अनुरोध किया।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि इस बार का चुनाव राष्ट्रवाद बनाम परिवारवाद का चुनाव है। एक ओर प्रधानमंत्री जी पूरे देश को अपना परिवार मानकर सेवा कर रहे हैं तो दूसरी ओर विपक्ष अपने परिवार को प्रथम मानकर चुनाव के मैदान में हैं। विपक्ष निजी हितों के लिए राष्ट्रीय हित को पीछे छोड़ रहा है। प्रधानमंत्री मोदी का विरोध करते करते विपक्षी दलों के नेता देश का विरोध करने लगते हैं। विदेश में जाकर भारत की बुराई और पाकिस्तान की तारीफ करते हैं।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि बीते दस वर्षों में देश में ऐतिहासिक विकास कार्य हुए हैं। आज भारत बुलंदियों को छूते हुए नित नए आयाम स्थापित कर रहा है। भारत पुनः विश्व गुरु बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। एक नए मैन्युफैक्चरिंग हब के तौर पर हमारा देश उभरा है। पिछले 10 वर्षों में 55000 किलोमीटर नेशनल हाईवे, 7 नए आईआईटी, 15 नए एम्स, 7 आईआईएम, 390 विश्व विद्यालय एवं 700 नए मेडिकल कॉलेज बनाए गए हैं। विश्व स्तरीय परियोजनाएं भारत की पहचान बन चुकी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बीते 10 वर्षों में हुए विकास कार्य महज ट्रेलर हैं, आने वाले वर्षों में और अधिक काम होने बाकी हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली की सरकार ने दिल्ली को आयुष्मान भारत योजना जैसी योजनाओं से वंचित रखा है। बीते 10 वर्षो में हुए अनेक निर्णयों से प्रधानमंत्री ने यह सिद्ध कर दिया है भाजपा जो कहती है वो करती है। दिल्ली में केंद्र सरकार द्वारा ईस्टर्न और वेस्टर्न परफेरियल रोड, प्रगति मैदान टनल, इको पार्क, कर्तव्य पथ, नया संसद भवन, भारत मंडपम, द्वारका इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर, दिल्ली में 60 हज़ार करोड़ से हाईवे और फ्लाईओवर का निर्माण किया जा रहा है, तीसरी रिंग रोड परियोजना और रैपिड ट्रांसपोर्ट सिस्टम का निर्माण कार्य भी चल रहा है।

 

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.