झगड़ते हुए पहली मंजिल से गिरे दंपती, पति की मौत और पत्नी गंभीर घायल; शराब पीने से मना करने पर हुआ था विवाद

फरीदाबाद में एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां एक दंपती शराब पीने को लेकर हुए विवाद के दौरान निर्माणाधीन इमारत की पहली मंजिल से गिर गए। इस हादसे में पति की मौत हो गई जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल है। उसे दिल्ली सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने युवक के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।

फरीदाबाद। शराब पीने से मना करने पर दंपती लड़ते हुए निर्माणाधीन इमारत की पहली मंजिल पर चले गए। यहां ग्रिल कच्ची होने की वजह से दोनों नीचे गिर गए। हादसे में युवक की मौत हो गई जबकि उसकी पत्नी गंभीर है। उसे दिल्ली सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने मृतक युवक के शव का पोस्टमार्टम करा उसके स्वजन को सौंप दिया है। हादसा ग्रेटर फरीदााद के सेक्टर-88 में निर्माणाधीन इमारत में रात को हुआ। यहां मध्यप्रदेश, पन्ना के सलईया गांव के रहने वाले 30 वर्षीय रवि अपनी 26 वर्षीय पत्नी भागवती के साथ रहते थे। दोनों इसी निर्माणाधीन इमारत में मजदूरी करते थे।
कैसे छत से गिर गए दंपती?
थाना खेड़ी पुल प्रभारी इंस्पेक्टर सुरेंद्र ने बताया कि बीती रात 10 बजे रवि ने शराब पी रहा था। उसकी पत्नी ने अधिक शराब पीने के लिए मना किया। लेकिन रवि नहीं माना। इस दौरान दोनों के बीच कहासुनी हो गई। कहासुनी होते-होते दोनों पहली मंजिल पर चले गए और वहां ग्रिल से टकरा गए।

ग्रिल कच्ची थी, जिसके चलते दोनों का संतुलन बिगड़ गया और ग्रिल के साथ ही नीचे आ गिरे। नीचे काफी ईंट थी। जो इनके सिर में लगी। आसपास रह रहे मजदूरों ने दोनों को बादशाह खान नागरिक अस्पताल में पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने रवि को मृत घोषित कर दिया। घायल भागवती को रेफर कर दिया गया।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.