डीएम और मंत्री–विधायक के संबोधन से प्रधानों में नई ऊर्जा का संचार

रामपुर। राष्ट्रीय पंचायतीराज ग्राम प्रधान संगठन ने गांधी जयंती पर आयोजित स्वच्छ भारत दिवस समारोह में अच्छा कार्य करने वाले प्रधानों, सचिवों, पंचायत सहायकों और सफाई मित्रों को सम्मानित किए जाने की सराहना की है। संगठन के जिला महासचिव काशिफ खां ने कहा है कि कार्यक्रम में जिलाधिकारी जोगिंदर सिंह का एक एक शब्द प्रधानों के दिलों में उतरा है। प्रधानों में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। प्रधान अब पहले से अधिक मेहनत, लगन और ईमानदारी से अपने दायित्व निभाएंगे। पराली जलाने की घटनाएं रोकेंगे और गांवों के विकास में भेदभाव नहीं करेंगे। राज्यमंत्री बलदेव औलख और विधायक आकाश सक्सेना ने भी प्रधानों का उत्साहवर्धन किया है, जिसके लिए संगठन उनका आभारी है। काशिफ खां ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए मुख्य विकास अधिकारी नंदकिशोर कलाल और जिला पंचायत राज अधिकारी जाहिद हुसैन की भी प्रशंसा की है।

 

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.