रामराज क्षेत्र में चोरों का आतंक, किसान के खेत से बाइक चोरी 

रामराज। रामराज क्षेत्र में चोर लगातार चोरी की घटनाओं को अंजाम देकर पुलिस को खुली चुनौती दे रहे हैं परंतु रामराज थाना पुलिस चोरों के सामने नतमस्तक नजर आ रही है। क्षेत्र में लगातार चोरी की घटनाएं होने से क्षेत्रवासियों में पुलिस के प्रति भारी रोष व्याप्त है।
शुक्रवार को रामराज थाना क्षेत्र के गांव महमूदपुर मूंगर निवासी किसान जसपाल सिंह पुत्र करनैल सिंह अपनी प्लेटिना बाइक से अपने खेतों पर गया था। दोपहर के समय वह अपने खेत के किनारे बाइक खड़ी कर खेत के अंदर चला गया। कुछ देर बाद जब वह खेत से बाहर आया तो देखा बाइक मौके से गायब थी जिसे अज्ञात चोर चोरी कर ले गए। पीड़ित किसान ने रामराज थाने पर तहरीर दी है। बता दे कि रामराज क्षेत्र में चोरों का आतंक लगातार बढ़ता ही जा रहा है तथा पुलिस चोरी की घटनाओं को रोकने में पूरी तरह से नाकाम साबित हो रही है। रामराज थाना पुलिस न तो चोरी की घटनाओं को ही रोक पा रही है तथा न ही पहले हुई घटनाओं का खुलासा कर पा रही है। इससे पूर्व भी रामराज थाना क्षेत्र के गांव हाशमपुर, पुट्ठी इब्राहिमपुर, टिकोला तथा लालपुर आदि गांव में चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं परंतु पुलिस एक भी घटना का अभी तक खुलासा नहीं कर पाई है। पुलिस चोरों के सामने पूरी तरह से नतमस्तक नजर आ रही है।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.