तहसील प्रशासन ने रक्षा मंत्रालय की 500 बीघा भूमि को कराया कब्जा मुक्त

सिकंदराबाद – एसडीएम प्रफुल्ल कुमार शर्मा ने बताया कि काफी दिनों से रक्षा मंत्रालय की भूमि पर लोगों ने कब्जा कर रखा था, जिसको पूर्व में भी कई बार उक्त ज़मीन को उन लोगों से कब्ज़ा मुक्त कराया जा चुका है| उसके बावजूद भी लोग कब्जा कर लेते हैं। शिकायतकर्ता ने बताया कि कब्जे वाली भूमि की शिकायत कई बार रक्षा मंत्रालय व मुख्यमंत्री से की जा चुकी है। इसी के चलते प्रशासन ने रक्षा मंत्रालय की 500 बीघा भूमि को कब्ज मुक्त कराया। इस मौके पर तहसीलदार बीबी वर्मा लेखपाल समेत भारी पुलिस बल मौजूद रहा।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.