महिलाओं द्वारा इंडियन चिल्ली रेस्टोरेंट में तीज उत्सव धूमधाम से मनाया गया

इंडियन चिल्ली रेस्टोरेंट में महिलाओं द्वारा तीज उत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर महिलाओं ने सज-धज कर भाग लिया और कार्यक्रम में कई रंगारंग प्रस्तुतियाँ और प्रतियोगिताएँ आयोजित की गईं। सभी महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और कार्यक्रम ने सभी के दिलों को छू लिया।

उज्जवला सोसाइटी की अध्यक्ष सीमा जी अरोड़ा ने कहा कि इस कार्यक्रम को सफल बनाने में एडवोकेट मीनू शर्मा जी ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम के दौरान क्षमा गुप्ता को तीज क्वीन का सम्मान मिला। इस समारोह में मीनू त्यागी, शीतल बत्रा, मोनिका गुप्ता, दिव्या, मनीषा, पूनम चौधरी, बीना, सुशीला दहिया, रश्मी मलिक, रीमा गौर, मीनू गोस्वामी, पायल, ज्योति, रेखा, सुमन भाटी, पूनम, गीता और अन्य महिलाओं ने सक्रिय भागीदारी निभाई। सभी ने कार्यक्रम की भरपूर प्रशंसा की।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.