घोरावल(सोनभद्र)। शिक्षा क्षेत्र के बीआरसी केंद्र पर सड़क हादसे में मृत प्रधानाध्यापिका नीलम गिरी को शिक्षकों ने शोक सभा आयोजित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। हादसे की खबर से शिक्षा विभाग और शिक्षक समुदाय में गहरा शोक व्याप्त है।
शोक सभा में मौजूद अध्यापक साथियों ने घटना को हृदय विदारक बताते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। साथ ही परिजनों को इस दुख की घड़ी में संबल देने की कामना की गई।
