पदोन्नति में देरी पर शिक्षकों में बढ़ा आक्रोश, शिक्षा निदेशक को सौंपा ज्ञापन

  • रिपोर्ट: सौरभ श्रीवास्तव

लखनऊ। राजकीय शिक्षक संघ उत्तर प्रदेश के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष डॉ सत्यम् शिवम् सुन्दरम् के नेतृत्व में संघ के प्रतिनिधिमंडल ने माध्यमिक शिक्षा निदेशक डॉ महेन्द्र देव से मुलाकात कर एलटी एवं प्रवक्ता संवर्ग की पदोन्नति समयबद्ध ढंग से किए जाने की मांग उठाई। प्रतिनिधिमंडल में प्रांतीय महामंत्री एवं उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ अशोक कुमार अवाक तथा शिक्षक आलोक यादव भी शामिल रहे। प्रतिनिधिमंडल ने शिक्षा निदेशक को ज्ञापन सौंपते हुए बताया कि एलटी और प्रवक्ता संवर्ग में लंबे समय से पदोन्नति प्रक्रिया रुकी हुई है, जिससे शिक्षकों में निराशा और आक्रोश का माहौल है।

संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि एलटी महिला संवर्ग से तीन-तीन बार गोपनीय आख्या मांगे जाने के बावजूद पदोन्नति प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ सकी है। वहीं दूसरी ओर डायट प्रवक्ताओं की पदोन्नति मात्र पांच वर्ष में किए जाने की तैयारी चल रही है, जिससे असंतोष बढ़ रहा है। संगठन ने मांग की कि एलटी एवं प्रवक्ता संवर्ग की पदोन्नति भी तय समय सीमा में सुनिश्चित की जाए। इस पर शिक्षा निदेशक ने ज्ञापन को तत्काल अपर शिक्षा निदेशक (राजकीय) अजय कुमार द्विवेदी को भेजते हुए सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.