Chhath Mata Jagran: ऐलनाबाद में छठ माता का 33वां विशाल जागरण शुरू, 16 नवंबर तक चलेगा चार दिवसीय धार्मिक आयोजन

Chhath Mata Jagran Ellenabad (डॉ. एम पी भार्गव, संवाददाता): हरियाणा के ऐलनाबाद में छठ महापर्व के अवसर पर श्रद्धा और भक्ति का माहौल बनने लगा है। नवयुवक संघ छठ सेवा समिति की ओर से छठ माता का 33वां विशाल जागरण 13 नवंबर से शुरू हो गया है। चार दिवसीय यह धार्मिक आयोजन 16 नवंबर तक चलेगा। कार्यक्रम में पूजा-पाठ, खरना, आकर्षक झांकी, विशाल जागरण और प्रसाद वितरण सहित कई धार्मिक गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।

यह आयोजन पूजनकर्ता श्री सुभाष जी सोनी के सानिध्य में एफसीआई गोदाम के पास, दुर्गा मंदिर रोड, ऐलनाबाद में किया जा रहा है। समिति की ओर से श्रद्धालुओं के लिए धार्मिक कार्यक्रमों की तैयारियां की गई हैं।

Sukhdeep Singh Chhina: राजासांसी में AAP को झटका, 13 साल पुराने नेता सुखदीप सिंह छीना ने दिया इस्तीफा; सोनिया मान पर लगाए गंभीर आरोप

Chhath Mata Jagran: नहाय-खाय से हुई छठ महोत्सव की शुरुआत

नवयुवक संघ छठ सेवा समिति के सदस्यों ने बताया कि छठ माता के 33वें विशाल जागरण की शुरुआत 13 नवंबर को नहाय-खाय के साथ हुई है। 14 नवंबर को खरना का आयोजन किया जाएगा। छठ महापर्व की परंपराओं के अनुरूप श्रद्धालु पूरे विधि-विधान और श्रद्धा के साथ पूजा-अर्चना करेंगे।

33rd-chhath-mata-jagran-ellenabad-2026
ऐलनाबाद की साफ सुथरी नहर जहां छठ का कार्यक्रम होगा(सोर्स- ख़बरें जंक्शन)

Chhath Mata Jagran: 15 नवंबर को निकलेगी आकर्षक झांकी, रात 9:15 बजे जागरण

धार्मिक आयोजन के तीसरे दिन यानी 15 नवंबर को दोपहर 3 बजे आकर्षक झांकी निकाली जाएगी। इसके बाद रात 9:15 बजे छठ माता का विशाल जागरण आयोजित होगा। जागरण में प्रसिद्ध भजन गायक अमरकांत मिश्रा, लक्ष्मण मेहरा, राजेश कुमार और भानू सिंह अपनी भजन प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को भक्तिरस में सराबोर करेंगे।

Chhath Mata Jagran: 16 नवंबर को प्रसाद वितरण के साथ होगा समापन

चार दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम का समापन 16 नवंबर को सुबह 7:15 बजे प्रसाद वितरण के साथ होगा। इस अवसर पर श्रद्धालु छठ माता की पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना करेंगे।

Chhath Mata Jagran: समिति ने श्रद्धालुओं से परिवार सहित पहुंचने की अपील की

नवयुवक संघ छठ सेवा समिति ने सभी श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे परिवार सहित इस धार्मिक आयोजन में शामिल हों और छठ माता का आशीर्वाद प्राप्त करें। समिति के सदस्यों ने क्षेत्रवासियों से कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आग्रह किया है।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.