टपूकड़ा पुलिस ने गौ तस्करों से 5 गौवंश कराया मुक्त, 50 लीटर अवैध शराब और पिकअप जब्त

गश्त के दौरान पुलिस की कार्रवाई, तस्कर मौके से फरार

टपूकड़ा। थाना पुलिस ने 1 व 2 जून की मध्य रात्रि को गश्त के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए गौ तस्करी की कोशिश को नाकाम किया। पुलिस ने एक तेज रफ्तार पिकअप गाड़ी को जब्त कर उसमें से पांच गौवंश (तीन गाय और दो बछड़े) मुक्त कराए, जिन्हें अवैध रूप से गौ हत्या के लिए ले जाया जा रहा था।

नाकाबंदी देख मौके से भागा चालक
टपूकड़ा थानाधिकारी राजीव कुमार ने बताया कि पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि मुसारी रोड पर गौ तस्कर पिकअप वाहन से गाय-बछड़े लेकर जा रहे हैं। सूचना पर पुलिस ने रोड पर नाकाबंदी की, जिसे देखकर पिकअप चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया।

50 लीटर हथकड़ शराब भी बरामद
वाहन की जांच के दौरान पुलिस को उसमें 50 लीटर अवैध हथकड़ शराब भी मिली। पुलिस ने शराब और वाहन को जब्त कर लिया है। गौवंश को सुरक्षित रूप से बूढ़ीबावल स्थित श्री कृष्ण गौशाला के सुपुर्द किया गया।

मामला दर्ज, जांच जारी
पुलिस ने अज्ञात गौ तस्करों के खिलाफ गौ तस्करी व अवैध शराब परिवहन के आरोप में मामला दर्ज कर लिया है। फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है और मामले की गहनता से जांच शुरू कर दी गई है।

पुलिस की सतर्कता से बड़ी अनहोनी टली
टपूकड़ा पुलिस की इस त्वरित और प्रभावी कार्रवाई से एक बड़ी अनहोनी को रोका गया है। ग्रामीणों ने भी पुलिस की मुस्तैदी की सराहना की है और ऐसे अवैध कार्यों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.