टपूकड़ा थाना पुलिस ने अवैध बारूद के मामले में फरार स्थाई वारंटी फारुख खान को किया गिरफ्तार

टपूकड़ा। थाना टपूकड़ा पुलिस ने अवैध बारूद रखने के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे एक स्थाई वारंटी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
भिवाड़ी जिला पुलिस अधीक्षक ज्येष्ठा मैत्रयी के निर्देश पर टपूकड़ा थाना अधिकारी राजीव शर्मा के नेतृत्व में एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया था।

सूचना के आधार पर पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई

टपूकड़ा थाना अधिकारी राजीव शर्मा ने जानकारी दी कि कांस्टेबल अंकुर को सूचना मिली थी कि अवैध बारूद के मामले में वांछित आरोपी फारुख खान गोपाली चौक, टपूकड़ा में मौजूद है।
सूचना मिलते ही हेड कांस्टेबल सुरेंद्र कुमार के नेतृत्व में एक टीम का गठन कर तत्काल कार्रवाई की गई।

मौके से आरोपी को किया गया गिरफ्तार

पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी करते हुए आरोपी फारुख खान पुत्र सिराजुद्दीन निवासी मुसारी को गिरफ्तार कर लिया।
आरोपी के खिलाफ पहले से ही स्थाई वारंट जारी था और वह फरार चल रहा था। पुलिस अब आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.