रामपुर के टांडा में सुशीला इंटर कॉलेज के प्रिंसिपल पर ₹12 हजार मांगने का आरोप, डीएम के समक्ष पहुंचा मामला
- रिपोर्ट: शाहबाज़ खां
Rampur: तहसील टांडा क्षेत्र स्थित सुशीला इंटर कॉलेज के प्रिंसिपल मेवाराम के खिलाफ एक प्रार्थना पत्र जिलाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किया गया। प्रार्थना पत्र में परिवार की ओर से आरोप लगाया गया कि छात्र की मार्कशीट उपलब्ध कराने के नाम पर ₹12,000 की मांग की जा रही है। परिवार का आरोप है कि कॉलेज की ओर से ₹12,000 लिए जाने के बाद पास की मार्कशीट बनाकर देने की बात कही गई। मामले को लेकर परिवार ने जिलाधिकारी के समक्ष शिकायत देकर पूरे प्रकरण की जांच कराने तथा उचित कार्रवाई की मांग की है।
शिकायत सामने आने के बाद अब निगाहें प्रशासन की जांच पर टिकी हैं। यदि जांच में लगाए गए आरोप सही पाए जाते हैं तो संबंधित जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई हो सकती है। वहीं, मामले में कॉलेज प्रबंधन और प्रिंसिपल मेवाराम का पक्ष सामने आना अभी बाकी है। अब देखना होगा कि जिलाधिकारी के निर्देश पर होने वाली जांच में ₹12 हजार मांगने और मार्कशीट दिए जाने के आरोपों की सच्चाई क्या सामने आती है।
