परिषदीय प्राथमिक एवं संविलियन विद्यालयों हेतु हुआ टैबलेट का वितरण

सिकंदराबाद। विधानसभा क्षेत्र सिकंदराबाद के गांव सलेमपुर कायस्थ स्थित स्कूल में समस्त परिषदीय प्राथमिक एवं संविलियन विद्यालयों हेतु टेबलेट वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया| कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सिकंदराबाद विधायक लक्ष्मीराज रहे| विधायक ने बच्चों के तकनीकी प्रशिक्षण हेतु शिक्षक/शिक्षिकाओं को टैबलेट वितरित किए| टैबलेट वितरण समारोह में विधायक ने कहा कि बेसिक के विद्यालयों को इन दिनों तेजी से निपुण भारत मिशन के तहत अपडेट किया जा रहा है| ऐसे में प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्कूलों के शिक्षकों को टैबलेट मिल जाने से डिजिटल लर्निंग को बढ़ावा देने में गति मिलेगी।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.