थाना समाधान दिवस में आई पांच शिकायतें, एक का मौके पर निस्तारण

सिकंदराबाद। माह के चौथे शनिवार को सिकंदराबाद थाने में संपूर्ण थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया, जिसमें मात्र पांच शिकायत आयी| एक शिकायत का निस्तारण मौके पर कर दिया गया।
महीने के चौथे शनिवार को सीओ विकास प्रताप सिंह चौहान के नेतृत्व में थाना दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें मात्र पांच शिकायतें दर्ज की गई, दर्ज की गयी शिकायतों में से एक शिकायत का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। थाना दिवस में पहुंचे एसपी सिटी सुरेंद्रनाथ तिवारी ने रजिस्टरों का निरीक्षण किया और सभी समस्याओं का जल्द से जल्द निर्धारित समय के अंदर निस्तारण करने का आदेश किया | एसपी सिटी ने समाधान दिवस में अन्य विभाग के न होने पर नाराजगी जाहिर की। समाधान दिवस में राजस्व विभाग पालिका कर्मचारी आदि मौजूद रहे।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.