थाना स्वार पुलिस द्वारा 5 मोबाइल बरामद कर मोबाइल स्वामी को कराये वापस

थाना स्वार पर दर्ज मोबाइल गुमशुदगी के सम्बन्ध मे CIER Portal के माध्यम से थाना स्वार, पुलिस द्वारा 5 मोबाइल स्वामी को वापस कराये

थाना स्वार जनपद रामपुर पर दर्ज मोबाइल गुमशुदगी के सम्बन्ध मे थाना स्वार पुलिस द्वारा संज्ञान में लेते हुए भारत सरकार द्वारा प्रचलित CIER Portal पर उक्त गुमशुदगी को दर्ज कर पुलिस अधीक्षक, रामपुर एंव अपर पुलिस अधीक्षक, रामपुर के कुशल पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी स्वार के कुशल नेतृत्व में सर्विलांस सेल, रामपुर की मदद से उक्त मोबाइल गुमशुदगी के सम्बन्ध मे थाना स्वार रामपुर पुलिस द्वारा तकनीकी संसाधनों का प्रयोग करते हुए गुमशुदा मोबाइल की जानकारी प्राप्त कर त्वरित कार्यवाही करते हुए 5 मोबाइल को बरामद कर उनके मोबाइल स्वामी को वापस कराये गये । शेष गुमशुदा मोबाइल को वापस कराने की कार्यवाही चल रही है ।

आवेदक को यह भी बताया गया कि अगर किसी का मोबाइल कही गिर जाता है तो तत्काल अपने स्थानीय थाने पर अपने मोबाइल की गुमशुदगी दर्ज कराये ।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.