डिफेंस पब्लिक स्कूल ऐलनाबाद के छात्रों ने कराटे चैंपियनशिप में चमक बिखेरी

ऐलनाबाद, 18 अगस्त (एम. पी. भार्गव)। डिफेंस पब्लिक स्कूल ऐलनाबाद के छात्रों ने कुरुक्षेत्र में आयोजित 25वीं हरियाणा राज्य कराटे चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन किया।

चौथी कक्षा के पारस बराड़ (पोहड़का) ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं, चौथी कक्षा के करनी सिंह (ढाणीलखजी) और तीसरी कक्षा के दुष्यंत (भुरटवाला) ने तीसरा स्थान हासिल कर विद्यालय व क्षेत्र का नाम रोशन किया।

स्कूल के संस्थापक ब्रिगेडियर बीरबल एस. जाखड़ ने विजेताओं को बधाई दी और कहा कि बच्चों की यह उपलब्धि उनके कठिन परिश्रम और समर्पण का परिणाम है। उन्होंने कोच अंग्रेज सिंह और विजेता छात्रों के अभिभावकों को भी इस सफलता के लिए शुभकामनाएँ दीं और बच्चों का हौसला बढ़ाया।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.