बुलंदशहर में वंदे भारत ट्रेन पर फेंका पत्थर, कोच में सवार थे सांसद चंद्रशेखर आजाद

दिल्ली से कानपुर की ओर जा रही वंदे भारत ट्रेन पर खुर्जा के कमालपुर स्टेशन के पास किसी अज्ञात व्यक्ति ने पत्थर फेंक दिया, जिससे एक कोच का शीशा क्षतिग्रस्त हो गया। इस कोच की दूसरी बर्थ पर आजाद समाज पार्टी (आसपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और नगीना (बिजनौर) से सांसद चंद्रशेखर आजाद भी सवार थे।

इस घटना के बाद रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना स्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है ताकि दोषी का पता लगाया जा सके। यह घटना रविवार सुबह करीब सात बजे तब हुई जब वंदे भारत ट्रेन दिल्ली से कानपुर की ओर जा रही थी और खुर्जा के कमालपुर स्टेशन से गुजर रही थी।

सांसद चंद्रशेखर आजाद ने इस घटना की जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर दी और घटना की निंदा की।

 

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.