राज्य मंत्री सरदार बलदेव सिंह औलख ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात

रामपुर। शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के कृषि राज्य मंत्री सरदार बलदेव सिंह औलख ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनके सरकारी आवास 5, कालिदास मार्ग पर मुलाकात की और विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की।

राज्य मंत्री औलख ने सभी मंत्रियों को विभिन्न जिलों का प्रभारी मंत्री बनाए जाने पर खुशी जाहिर की। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को विशेष रूप से धन्यवाद दिया कि उन्हें एक बार फिर से पीलीभीत जिले का प्रभारी मंत्री नियुक्त किया गया। बीते दिन मुख्यमंत्री द्वारा बुलाई गई मंत्रिमंडल की बैठक में राज्य मंत्री बलदेव सिंह औलख को पीलीभीत का प्रभारी मंत्री नियुक्त किया गया था।

इस मुलाकात के दौरान, राज्य मंत्री ने मुख्यमंत्री से अपने प्रभारी जिले पीलीभीत के विकास योजनाओं के साथ-साथ रामपुर जिले के विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर भी विस्तृत चर्चा की।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.