रामपुर: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अन्तर्गत शासन द्वारा जनपद रामपुर को 12 नयी एम्बुलेंस प्रदान की गई हैं। प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री बलदेव सिंह औलख ने शहर विधायक आकाश सक्सैना, जिलाधिकारी जोगिन्दर सिंह, पुलिस अधीक्षक विद्या सागर मिश्र व मुख्य विकास अधिकारी नन्द किशोर कलाल के साथ 102 (राष्ट्रीय एंबुलेंस सेवा) की 12 अत्याधुनिक एंबुलेंस को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया। राज्यमंत्री ने कहा कि गर्भवती महिला व प्रसूति महिलाओं को स्वास्थ्य केंद्रों व जिला चिकत्सालय पर प्रसव कराने एवं प्रसव के उपरान्त और 1 वर्ष तक के बच्चों को किसी भी प्रकार के खतरे के लक्षण होने पर स्वास्थ्य इकाई पर लाने व ले जाने के लिये नि:शुल्क परिवहन हेतु प्रदेश सरकार ने जनपद को 102 सेवा की 12 नई एम्बुलेंस उपलब्ध करायी हैं।
शहर विधायक ने कहा कि आम जनमानस को बेहतर से बेहतर चिकित्सा सुविधा प्राप्त हो सके, इसके लिए सरकार द्वारा लगातार प्रयास किया जा रहे हैं।
इस अवसर पर जिलाधिकारी जोगिन्दर सिंह ने कहा कि जनपद को नई एंबुलेंस मिलने से स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूती मिलेगी और आम जनमानस को त्वरित चिकित्सा सुविधाएं प्रदान करने में मदद मिलेगी।
उन्होंने सभी एंबुलेंस चालकों और तकनीकी स्टाफ को निर्देश दिया कि वह पूरी निष्ठा और मानवता के भाव से अपने दायित्वों का निर्वहन करें और यह सुनिश्चित करें कि मरीज को समय पर स्वास्थ्य सेवा मिल सके। जिलाधिकारी ने कहा कि प्रत्येक एम्बुलेंस का ट्रैकिंग सिस्टम सक्रिय रहेगा और नियंत्रण कक्ष के माध्यम से निगरानी की जाएगी, जिससे किसी भी प्रकार की लापरवाही पर तत्काल कार्यवाही की जा सके। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा संचालित स्वास्थ्य सेवाएं तभी प्रभावी बन सकती हैं जब उनका क्रियान्वयन ईमानदारी और संवेदनशीलता के साथ किया जाए। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एसपी सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत जनपद को प्राप्त 12 एंबुलेंस टोल फ्री नंबर 102 सेवा में कार्य करेंगी।
इस सेवा से आपातकालीन स्थिति में दूरस्थ क्षेत्रों से मरीजाें को आसानी से नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र या जिला चिकित्सालय लाया जा सकेगा। आकस्मिकता की स्थिति में तत्समय ही प्राथमिक उपचार प्रदान किया जा सकेगा। यह सेवा 24×7 उपलब्ध है।
इसी दौरान जिले में यातायात व्यवस्था को दुरुस्त बनाए रखने के लिए तैनात पुलिस व यातायात कर्मियों को धूप और लू से बचाव के लिए प्रशासनिक स्तर से छाते भी वितरित किए गए। कार्यक्रम में अपर मुख्य चिकित्सा चिकित्सा अधिकारी डॉ. संतोष कुमार जिला कार्यक्रम अधिकारी अंकित शर्मा सहित अन्य स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे।
मैं शाहबाज़ खान पिछले 13 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं और वर्तमान में खबरें जंक्शन चैनल में रामपुर ब्यूरो के रूप में कार्यरत हूं। पत्रकारिता के प्रति मेरी प्रतिबद्धता, निष्पक्षता और निर्भीक कार्यशैली ने मुझे इस क्षेत्र में एक अलग पहचान दिलाई है।
मेरी प्रारंभिक शिक्षा सुगरा चिल्ड्रन एकेडमी (इंग्लिश मीडियम) में नर्सरी से कक्षा 5 तक हुई। इसके बाद कक्षा 6 से इंटरमीडिएट तक की शिक्षा सुंदर लाल इंटर कॉलेज, रामपुर से प्राप्त की। वर्ष 2014 में हाईस्कूल तथा 2016 में इंटरमीडिएट उत्तीर्ण किया। इसके उपरांत मैंने भौतिक विज्ञान (Physics), रसायन विज्ञान (Chemistry) एवं जीव विज्ञान (Biology) विषयों के साथ स्नातक की डिग्री प्राप्त की।
मैं वर्ष 2013 से पत्रकारिता के क्षेत्र में लगातार सक्रिय हूं। अपने करियर के दौरान समाचार प्लस, समाचार टुडे, इंडिया वॉइस जैसे प्रतिष्ठित न्यूज़ चैनलों तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थान में भी कार्य कर चुका हूं। मुझे राजनीतिक, सामाजिक, प्रशासनिक, अपराध, विकास एवं जनहित से जुड़े मुद्दों की रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव है।
मैं हर प्रकार की खबर को तथ्यों के आधार पर निष्पक्ष और जिम्मेदारी के साथ प्रस्तुत करता हूं। मेरी कोशिश हमेशा जनता की आवाज़ को प्रशासन और शासन तक पहुंचाने की रही है। इसी कार्यशैली के कारण मेरे संस्थान ने हमेशा मुझ पर विश्वास जताया है।
वर्ष 2013 से अब तक हुए सभी लोकसभा एवं विधानसभा चुनावों की ग्राउंड कवरेज के दौरान उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए मुझे जिला प्रशासन द्वारा कई प्रशस्ति-पत्र प्रदान किए गए हैं। जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने के कारण मुझे कई बार कानूनी चुनौतियों और मुकदमों का भी सामना करना पड़ा, लेकिन मैंने हमेशा निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों का पालन किया।
वर्तमान में वर्ष 2024 से ग्रामीण आंचलिक पत्रकार एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष के रूप में भी अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रहा हूं। पत्रकारिता के साथ-साथ समाज सेवा के क्षेत्र में भी मेरी सक्रिय भागीदारी रही है। पिछले 13 वर्षों में विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक एवं गैर-सरकारी संगठनों (NGOs) द्वारा मुझे उत्कृष्ट कार्यों के लिए अनेक सम्मान-पत्र, ट्रॉफी, मोमेंटो, मेडल एवं प्रशस्ति-पत्र प्रदान किए गए हैं।
मेरा उद्देश्य सदैव निष्पक्ष, निर्भीक और जनहितकारी पत्रकारिता के माध्यम से समाज के प्रत्येक वर्ग की आवाज़ को बुलंद करना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ की गरिमा को बनाए रखना है।
