झुठे सप्लॉयर बन व्यवसायी के साथ ठगी करने वाला श्रीकांत गिरफ्तार

तकनीकी के दौर में टेक्नोलॉजी के सदुपयोग के साथ-साथ दुरुपयोग भी किया जा रहा है। जिसमें साइबर ठग तकनीकी का गलत उपयोग कर लोगों को ठगी का शिकार बना रहे हैं। ऐसे ही एक मामला में झुठे सप्लॉयर बन व्यवसायी के साथ ठगी करने के मामले में साइबर थाना सेंट्रल की टीम ने एक और आरोपी श्रीकांत(43) को गिरफ्तार किया है।

साइबर थाना सेंट्रल में सेक्टर-16 फरीदाबाद के रहने वाले एक व्यक्ति ने शिकायत दी जिसमें उसने बताया कि वो A4 साइज के पेपर सप्लाई का काम करता है। उसे पेपर सप्लाई करने के लिए पेपर की आवश्यकता थी जिस पर उसने जस्ट डायल एप में पेपर सप्लॉयर सर्च किए जहॉ से उसे ठगों का नम्बर मिला। जब उसने उस नम्बर पर बात की तो ठगों ने उसे पेपर आपुर्ति का आश्वासन दिया और अग्रिम राशि जमा करने को बोला। शिकायतकर्ता को पेपर की जरूरत थी तो उसने 8,52,650/-रू की अग्रिम राशि ठगों के पास भेज दी। जिसके बाद शिकायतकर्ता को कोई सामान प्राप्त नही हुआ, जिस शिकायत पर थाना साइबर सेंट्रल में मामला दर्ज किया गया।

उन्होने अधिक जानकारी देते हुए बतलाया कि साइबर थाना सेंट्रल की टीम ने कार्यवाही करते हुए एक और आरोपी श्रीकांत(43) वासी सांगानेर, जयपुर राजस्थान को जयपुर से गिरफ्तार किया है वह बारहवी पास है तथा एक प्राईवेट कम्पनी मे काम करता है और आरोपी ने ठगो को खाता उपलब्ध करवाया था तथा खाते मे ठगी के 1,95,000/-रू आए थे

पुर्व मे आरोपी दुर्गश (31), आर्यन (19), रजत (25), अनिल (28), मुकेश (28) वासी जयपुर राजस्थान को जयपुर से गिरफ्तार किया जा चुका है. आरोपी को माननीय न्यायालय मे पेश कर जेल भेज दिया गया है।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.