आरटीसी प्रशिक्षु आरक्षियों की परीक्षा का एसपी ने किया निरीक्षण, निष्पक्षता के दिए निर्देश

रामपुर। पुलिस लाइन में चल रही आरटीसी प्रशिक्षु आरक्षियों की परीक्षा का निरीक्षण पुलिस अधीक्षक विद्यासागर मिश्रा ने अपर पुलिस अधीक्षक के साथ किया। इस दौरान उन्होंने परीक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के निर्देश दिए।

गौरतलब है कि आरटीसी की इनडोर परीक्षाएं 17 मार्च से 25 मार्च तक पुलिस लाइन रामपुर में आयोजित की जा रही हैं। निरीक्षण के दौरान अभ्यर्थियों की उपस्थिति, अनुशासन और परीक्षा कक्ष की व्यवस्थाओं की भी गहन जांच की गई।

परीक्षा ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि पूरी प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की अनियमितता न होने पाए। वहीं अपर पुलिस अधीक्षक ने अभ्यर्थियों से संवाद कर उन्हें शुभकामनाएं दीं और ईमानदारी व मेहनत के साथ परीक्षा देने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी लाईन्स/टांडा सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी भी मौजूद रहे और परीक्षा व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित किया जा रहा है।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.