सोनभद्र: पीएम मोदी के जन्मदिन पर भाजपा ने चलाया स्वच्छता अभियान

* मरीजों में फल-ब्रेड का वितरण कर मनाया सेवा पखवाड़े की शुरुआत

  • रिपोर्ट: शिवेंदु श्रीवास्तव/ मनीष कुमार

सोनभद्र (दुद्धी)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन के अवसर पर 17 सितंबर को भाजपा मण्डल दुद्धी ने सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम की शुरुआत की। नगर पंचायत के शिवाजी तालाब पर सफाई अभियान चलाकर कार्यकर्ताओं ने स्वच्छता का संदेश दिया। मण्डल संयोजक मनीष जायसवाल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने तालाब और घाटों की सफाई की।
इस अवसर पर दुद्धी विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी श्रवण सिंह गोंड़ और नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश मोहन ने कहा कि यह दिन विशेष है क्योंकि आज विश्वकर्मा पूजा के साथ प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिन भी है। मोदी जी 2014 से लगातार राष्ट्र निर्माण में लगे हैं और बिना अवकाश देश सेवा कर रहे हैं।
दोपहर में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री मोदी का कार्यक्रम लाइव देखा। इसके बाद अस्पताल में भर्ती मरीजों में बिस्किट, ब्रेड और फल का वितरण किया गया। जिला मंत्री दिलीप पांडे और मण्डल अध्यक्ष दीपक शाह ने बताया कि सेवा पखवाड़ा 2 अक्टूबर तक चलेगा और इसका समापन गांधी जयंती पर होगा। इस दौरान धार्मिक व सामुदायिक स्थलों पर स्वच्छता अभियान, रक्तदान, नारी शक्ति चौपाल, प्रबुद्ध जन सम्मान और “एक पेड़ माँ के नाम” वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
शाम को भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा संकट मोचन मंदिर पर हनुमान चालीसा पाठ व मिष्ठान वितरण भी किया जाएगा। कार्यक्रम में जिलाकार्य समिति सदस्य रामनिवास तोमर, पूर्व मण्डल अध्यक्ष मनोज सिंह बबलू, सुमित सोनी, डॉ शाह आलम, रामेश्वर रॉय, संजू तिवारी, जितेंद्र चंद्रवंशी, प्रेमनारायण, मोनू सिंह, अंशुमान रॉय, गोरखनाथ अग्रहरी, अजय चंद्रवंशी, विकास मद्धेशिया, प्रवीण जायसवाल, धीरज जायसवाल, पीयूष कसेरा, गौरव सिंह, आयुष कुमार, अमन जायसवाल समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.