नशे से दूर रहना ही समझदारी, नशा हम सब के लिए एक अभिशाप है: डा.अमनप्रीत कौर

ऐलनाबाद, 17 सितंबर ( एम पी भार्गव ) चौधरी मनीराम झोरड़ राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, ऐलनाबाद में महानिदेशक उच्चतर शिक्षा विभाग द्वारा जारी पत्र के अंतर्गत प्राचार्य डा.सज्जन कुमार के निर्देशानुसार प्रो. दलीप सिंह की अध्यक्षता व डा. अमनप्रीत कौर के सयोंजन में माननीय प्रधानमंत्री के 75 वें जन्मदिवस पर सत्रह सितंबर से दो अक्तूबर तक “सेवा पखवाड़ा” की विधिवत रूप से शुरुआत की गई।इस पखवाड़े की शुरुआत में आज महाविद्यालय के सभी विद्यार्थी, शैक्षणिक व ग़ैर शैक्षणिक स्टाफ सदस्यों को गंदगी को दूर करके भारत माता की सेवा,स्वच्छता के प्रति सजग रहने,सौ घंटे श्रमदान,गांव व गलियों में स्वच्छ भारत मिशन के प्रचार करने तथा स्वच्छता और नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर सयोंजक डा. अमनप्रीत कौर ने अपने संबोधन में कहा कि साफ-सफाई हमारे जीवन का एक महत्वपूर्ण पहलू है। यह हमारे जीवन की प्राथमिकता भी है। स्वच्छता जरूरी है क्योंकि साफ-सफाई से हम जीवन में आने वाली कई परेशानियों से मुक्ति पा सकते हैं।नशा हम सब के लिए एक अभिशाप है, जो हमारे समाज में आम है।नशा मुक्ति का अर्थ होता है किसी व्यक्ति या समाज को नशे से मुक्त करना, अर्थात् नशे का सेवन करने से बचाव या उसकी नशा को दुर करने का प्रयास है।महाविद्यालय के जन संपर्क अधिकारी डा. जोगिन्द्र सिंह ने बताया कि इस पखवाड़े के अंतर्गत महाविद्यालय परिसर में वृक्षारोपण, माननीय प्रधानमंत्री के जीवन एव विचारों पर संगोष्ठी, आस पास के क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान और साइकिल रैली आदि विभिन्न गतिविधियों का आयोजन करवाया जाएगा ।इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के सभी स्टाफ सदस्य व लगभग एक सौ पचास विद्यार्थियों ने भाग लिया

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.