सोनभद्र: शिक्षक संगठन ने प्रशासनिक अधिकारियों को दी नववर्ष की शुभकामनाएं

  • रिपोर्ट: शिवेंदु श्रीवास्तव

सोनभद्र। नव वर्ष के अवसर पर संगठन की ओर से जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी, सदर विधायक भूपेश चौबे, अपर जिलाधिकारी और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को पुष्पगुच्छ भेंट कर शुभकामनाएं दी गईं। इसके बाद मुख्य विकास अधिकारी के साथ शिक्षकों की समस्याओं, विद्यालयों की बुनियादी सुविधाओं, जर्जर भवनों और विद्यालयों के सौंदर्यीकरण से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने समस्याओं के निस्तारण के लिए संतोषजनक आश्वासन दिया।
चर्चा में संगठन के प्रतिनिधिमंडल में योगेश कुमार पाण्डेय (राष्ट्रीय संगठन सचिव AIPTF/प्रदेश संगठन मंत्री/जिला अध्यक्ष UPPSS सोनभद्र), जिला संरक्षक जयप्रकाश राय, जिला महामंत्री हुकुमचंद, जिला उपाध्यक्ष सर्वेश गुप्ता, जिला मीडिया प्रभारी राजेश द्विवेदी, रॉबर्ट्सगंज ब्लॉक अध्यक्ष मनीष शर्मा, जिला उपाध्यक्ष जितेन्द्र चौबे, दुद्धी ब्लॉक अध्यक्ष भोलानाथ अग्रहरि, बभनी ब्लॉक अध्यक्ष चंद्रजीत सिंह और घोरावल ब्लॉक अध्यक्ष संजय मिश्रा उपस्थित रहे।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.