सोनभद्र: कैशलेस चिकित्सा की घोषणा पर राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने जताया मुख्यमंत्री का आभार

  • रिपोर्ट- शिवेंदु श्रीवास्तव

सोनभद्र। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ इकाई सोनभद्र ने उत्तर प्रदेश के सभी संवर्गों के शिक्षकों को निःशुल्क कैशलेस चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने की मुख्यमंत्री की घोषणा पर आभार व्यक्त किया। मण्डल अध्यक्ष अखिलेश वत्स ने बताया कि महासंघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश प्रभारी महेन्द्र कुमार के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने हाल ही में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लखनऊ में भेंट कर शिक्षकों की प्रमुख समस्याओं पर चर्चा की थी। इसमें उच्च, माध्यमिक और प्राथमिक संवर्ग की समस्याओं के साथ कैशलेस चिकित्सा की मांग भी प्रमुख रूप से उठाई गई थी।
जिलाध्यक्ष अशोक कुमार त्रिपाठी ने कहा कि हाल ही में महासंघ के प्रदेश स्तर पर हुए प्रतिनिधिमंडल में शिक्षकों की कई समस्याओं को महानिदेशक के समक्ष रखा गया था। इसमें कैशलेस चिकित्सा के साथ शिक्षामित्रों, अनुदेशकों और रसोइयों के वेतन वृद्धि, पदोन्नति, ईएल और सामूहिक बीमा का लाभ दिए जाने की मांग शामिल रही।
शिक्षक दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री द्वारा शिक्षकों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा दिए जाने की घोषणा पर महासंघ ने प्रसन्नता जताते हुए इसे ऐतिहासिक कदम बताया। महासंघ का कहना है कि जब तक शिक्षकों को इसका पूर्ण लाभ नहीं मिलेगा, अभियान जारी रहेगा।
इस अवसर पर महासंघ के महामंत्री इन्दु प्रकाश सिंह, संगठन मंत्री गणेश पांडेय, जिला मीडिया प्रभारी सौरभ कार्तिकेय, बृजेश महादेव, संतोष चौरसिया समेत कई शिक्षकों ने कैशलेस चिकित्सा सुविधा और वेतन वृद्धि की दिशा में उम्मीद जताई कि इसका लाभ जल्द ही शिक्षकों तक पहुंचेगा।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.