सोनभद्र: प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

  • रिपोर्ट- शिवेंदु श्रीवास्तव

सोनभद्र (डाला)। चोपन थाना पुलिस ने डाला में हुए संजय गौड़ हत्याकांड का खुलासा कर असली आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। शनिवार 13.09.2025 को सुबह 8:35 बजे नगर पंचायत कार्यालय मोड़ के पास से 21 वर्षीय वीरेंद्र गौड़ पुत्र रामबली गौड़ निवासी नई बस्ती डाला को दबोचा गया। उसकी निशानदेही पर घटना स्थल के पास झाड़ियों से हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी भी बरामद हुई।
पुलिस पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह मृतक संजय गौड़ की पत्नी श्रीमती देवी से प्रेम करता था और उससे विवाह करना चाहता था। इसी रंजिश में उसने 2 सितम्बर की शाम शराब पिलाकर योजनाबद्ध तरीके से कुल्हाड़ी से सिर पर वार कर संजय की हत्या कर दी। वारदात के बाद वह 4 सितम्बर को अहमदाबाद भाग गया था, लेकिन पैसों की कमी के कारण लौट आया। कड़ी मशक्कत के बाद सबूतों को इकट्ठा करते हुए वास्तविक मुजरिम को सलाखों के पीछे भेजने का काम चोपन थाना प्रभारी विजय चौरसिया व उनकी टीम ने किया।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.