सोनभद्र: बढ़ते साइबर फ्रॉड से बचने के लिए छात्रों को दिए गए हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी

  • रिपोर्ट: शिवेंदु श्रीवास्तव

सोनभद्र (घोरावल)। घोरावल पुलिस द्वारा स्थानीय बरया स्थित सीवांचल विद्या मंदिर जूनियर इंटर कॉलेज में साइबर जागरूकता अभियान चलाया गया। इस कार्यक्रम का नेतृत्व थाने के साइबर टीम प्रभारी उप निरीक्षक रामज्ञान सिंह यादव ने किया।
जागरूकता कार्यक्रम के दौरान छात्रों को विभिन्न पुलिस हेल्पलाइन नंबरों की विस्तृत जानकारी दी गई और बताया गया कि पुलिस हमेशा जनता की सुरक्षा और सहायता के लिए तत्पर रहती है।
साइबर टीम के सदस्य, आरक्षी योगेश मिश्र, ने छात्रों को साइबर फ्रॉड के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि तकनीक के इस युग में अपराधियों ने अपराध का तरीका बदल दिया है। अब वे कम समय में अधिक लाभ कमाने के लिए आकर्षक प्रलोभन देकर लोगों की मेहनत की कमाई को लूट लेते हैं।
आरक्षी योगेश मिश्र ने विशेष रूप से सोशल साइट्स जैसे फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर (अब X), स्नैपचैट पर निजी जानकारी और बैंक की जानकारी किसी अनजान व्यक्ति के साथ साझा न करने की सलाह दी।
उप निरीक्षक रामज्ञान यादव ने छात्रों से किसी भी स्थिति में न डरने और साइबर फ्रॉड की शिकायत तत्काल हेल्पलाइन नंबर 1930 पर या नजदीकी थाने/चौकी पर दर्ज कराने का आह्वान किया। पुलिस ने ऑनलाइन खरीदारी करते समय भी पूरी सतर्कता बरतने की अपील की।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.