सामाजिक न्याय मंत्री ने किया केंद्रीय कृषि राज्यमंत्री का स्वागत

दमोह। प्रदेश के दमोह में स्वदेशी मिले के शुभारंभ में भाग लेने पहुंचे केंद्रीय कृषि राज्यमंत्री भागीरथ चौधरी का आज जटाशंकर विश्राम गृह पर म. प्र. सामाजिक न्याय विभाग के कैबिनेट मंत्री नारायन सिंह कुशवाह ने पुष्प भेंटकर उनका आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर पूर्ण कृषि मंत्री एवं मध्य प्रदेश पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष रामकृष्ण कुसुमरिया, भाजपा जिला अध्यक्ष प्रीतम सिंह लोधी, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला अध्यक्ष भोले सराफ सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं पार्टी कार्यकर्ता आदि उपस्थित रहे। उल्लेखनीय की मंत्री कुशवाहा भी आज स्वदेशी मेले के शुभारंभ में सम्मिलित होंगे।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.