संभावित बाढ़ को लेकर जिलाधिकारी ने बगही गांव व सम्पर्क मार्ग का किया स्थलीय निरीक्षण

बाढ़ चौकियों को सक्रिय रखने के साथ भोजन, पशुओं के चारे, प्रकाश, टार्च, छाता व नाव आदि की व्यवस्थाएं पहले से सुनिश्चित करने का दिया निर्देश

  • रिपोर्ट: मंजय वर्मा

Mirzapur, August 31, 2026 – जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ने संभावित बाढ़ के दृष्टिगत तहसील चुनार अंतर्गत ग्राम बगही/सम्पर्क मार्ग का स्थलीय निरीक्षण कर बाढ़ से निपटने के लिए की गई तैयारियों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों से बाढ़ की स्थिति एवं प्रशासन द्वारा की गई तैयारियों के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

उप जिलाधिकारी चुनार ने जिलाधिकारी को अवगत कराया कि तहसील क्षेत्र में कुल 13 बाढ़ चौकियों को सक्रिय कर दिया गया है। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि संभावित बाढ़ को देखते हुए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय रहते पूर्ण कर ली जाएं, ताकि आपदा की स्थिति में किसी प्रकार की परेशानी न हो। उन्होंने कहा कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्य के लिए आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता पहले से सुनिश्चित की जाए।

जिलाधिकारी ने विशेष रूप से राहत शिविरों में खाना बनाने वालों की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रभावित लोगों के लिए भोजन की पर्याप्त व्यवस्था पहले से ही तैयार रखी जाए। इसके साथ ही पशुओं के लिए पर्याप्त मात्रा में चारे की व्यवस्था भी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने कहा कि बाढ़ की स्थिति में पशुधन की सुरक्षा भी प्रशासन की प्राथमिकता में शामिल है।

उन्होंने राहत एवं बचाव कार्यों के लिए प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त रखने का भी निर्देश दिया। साथ ही पर्याप्त संख्या में टार्च, छाता तथा अन्य आवश्यक सामग्री उपलब्ध रखने को कहा। जिलाधिकारी ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों से लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने के लिए नावों की व्यवस्था भी पहले से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि बाढ़ की स्थिति उत्पन्न होने पर राहत एवं बचाव कार्यों में किसी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

जिलाधिकारी ने कहा कि सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए बाढ़ से निपटने की तैयारियां पूर्ण रखें। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि बाढ़ चौकियों पर तैनात कार्मिकों की जिम्मेदारियां स्पष्ट रूप से निर्धारित की जाएं। साथ ही बाढ़ चौकियों पर आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता की नियमित रूप से जांच की जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि प्रशासन का उद्देश्य संभावित बाढ़ की स्थिति में जन-धन की क्षति को न्यूनतम करना है।

उन्होंने ग्रामीणों से भी वार्ता कर पूर्व में आई बाढ़ की विस्तृत जानकारी ली। ग्रामीणों के द्वारा बाढ़ के दौरान कहां-कहां के गांव प्रभावित होते हैं उसके बारे में जानकारी दी। जिलाधिकारी ने ग्रामीणों से भी सतर्क रहने तथा प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की।निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने संभावित बाढ़ के मद्देनजर ग्रामीण क्षेत्रों में सतत निगरानी बनाए रखने पर विशेष जोर दिया।

उन्होंने कहा कि बाढ़ की स्थिति में प्रभावित परिवारों को तत्काल राहत उपलब्ध कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होगी।जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि बाढ़ से संबंधित किसी भी सूचना पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने बाढ़ चौकियों पर आवश्यक उपकरण एवं संसाधन उपलब्ध रखने के साथ-साथ कार्मिकों की सक्रियता सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने कहा कि सभी तैयारियां बाढ़ आने के बाद नहीं, बल्कि उससे पहले पूरी होनी चाहिए।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि संभावित बाढ़ को लेकर किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी आपात स्थिति में प्रशासन को तत्काल सूचना दें। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने अधिकारियों से क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति एवं संवेदनशील स्थानों के बारे में भी जानकारी ली। उन्होंने राहत एवं बचाव कार्यों में स्थानीय स्तर पर उपलब्ध संसाधनों के बेहतर उपयोग के निर्देश दिए।जिलाधिकारी ने कहा कि प्रशासन पूरी तरह से सतर्क है तथा संभावित बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि बाढ़ प्रभावित होने वाले संभावित क्षेत्रों में लगातार निगरानी रखते हुए ग्रामीणों से संपर्क बनाए रखें। जिलाधिकारी ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप आपदा के समय प्रत्येक प्रभावित व्यक्ति तक समय से राहत एवं आवश्यक सुविधाएं पहुंचाई जाएंगी।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी व्यवस्थाओं की नियमित समीक्षा करते हुए कमियों को तत्काल दूर किया जाए। निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी विशाल कुमार, उप जिलाधिकारी चुनार अनेग सिंह, तहसीलदार चुनार, ग्राम प्रधान बगही रेशू पटेल सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.