ऐलनाबाद में पहली बार जन्माष्टमी पर होगा भव्य एक दिवसीय रासलीला कार्यक्रम का आयोजन

Ellenabad, August 31 (एम पी भार्गव): शहर के लिए इस बार की श्री कृष्ण जन्माष्टमी बेहद खास होने वाली है। ऐलनाबाद में पहली बार कृष्ण.जन्माष्टमी के पावन पर्व पर एक दिवसीय भव्य रासलीला का आयोजन किया जा रहा है।

यह आयोजन प्राचीन श्री श्याम मंदिर, ऐलनाबाद में शुक्रवार, 4 सितंबर 2026 को सायं 7:30 बजे से प्रभु इच्छा तक चलेगा।

रासलीला की तालीमनी करने के लिए विशेष रूप से वृंदावन वाले प्रसिद्ध नेम चंद जी महाराज पधार रहे हैं। उनके द्वारा श्री कृष्ण और राधा रानी के जीवन की मनमोहक लीलाओं का सजीव मंचन किया जाएगा। इसके अलावा अन्य अनेक मनमोहक झांकियां भी आकर्षण का केंद्र रहेंगी।
आयोजक श्री श्याम बाबा मंदिर कमेटी ट्रस्ट (रजि.) एवं श्री श्याम कला मंडल, ऐलनाबाद ने बताया कि कार्यक्रम में आने वाले सभी भक्तजनों के लिए बैठने की उचित व्यवस्था की गई है।

कमेटी ने सभी धर्म प्रेमी शहरवासियों से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर रासलीला का आनंद लें और अपने जीवन को धन्य बनाएं।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.