सिरसा पुलिस की 6 टीमों ने नाटक के माध्यम से नशे पर चोट कर युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया  

युवा नशे से दूर रहकर शिक्षा ,खेलकूद व अन्य सामाजिक हित के कार्यों में अपनी बेहतर प्रतिभा का प्रदर्शन करें  

ऐलनाबाद ,सिरसा 30 अक्टूबर ,( एम पी भार्गव ,)पुलिस महानिदेशक हरियाणा के निर्देशानुसार व पुलिस अधीक्षक दीपक सहारण के नेतृत्व में 21 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक नशे के खिलाफ चलाए जा रहे जागरूकता अभियान में सिरसा पुलिस की 6 टीमों ने स्कूल कॉलेज में पहुंचकर युवाओं को नाटक के माध्यम से नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया । पुलिस अधिकारियों ने युवाओं को नशे से दूर रहकर शिक्षा , खेलकूद व अन्य सामाजिक हित के कार्यों में अपनी बेहतर प्रतिभा का प्रदर्शन कर अपने मां-बाप, गांव तथा देश- प्रदेश का नाम रोशन करें। अपने लक्ष्य का निर्धारण कर कड़ी मेहनत के बलबूते पर अपनी मंजिल प्राप्त कर अपने मां-बाप के सपनों को साकार करें। उक्त विचार पुलिस अधिकारियों ने नेशनल कॉलेज सिरसा, ग्रामीण प्रजापति सीनियर सेकेंडरी स्कूल माधोसिंघाना, शांति निकेतन पब्लिक स्कूल ऐलनाबाद चौधरी मनीराम झोरड़ राजकीय महाविद्यालय मिठी सुरेरां, जेसीडी कॉलेज सिरसा सीनियर सेकेंडरी स्कूल गांव रोड़ी व सीनियर सेकेंडरी स्कूल खैरपुर में आयोजित खेल प्रतियोगिता तथा जागरूकता अभियान के तहत व्यक्त किए। उन्होंने इस अवसर पर उपस्थित युवाओं से आवाह्न किया कि वे अच्छे व्यक्ति को अपना आदर्श मानकर निरंतर आगे बढ़ाने के लिए प्रयास करें।
पुलिस अधिकारियों ने कहा कि अब जिला पुलिस सभी गांवो में युवाओं को खेल गतिविधियों से जोड़ेगी तथा समूचे जिले में विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं का आयोजन करवाकर युवाओं को नशे से दूर रहने का संदेश दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि पुलिस अधीक्षक दीपक सहारण के नेतृत्व जिला पुलिस नशे के खिलाफ लगातार विशेष अभियान चलाए हुए हैं और इसी मुहिम के साथ युवाओं तथा आम लोगों को नशे के खिलाफ जागरूक करने के लिए लगातार सेमिनार व गोष्ठियों तथा खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रही है। जिला पुलिस की टीमों ने बताया कि इस अभियान के तहत पुलिस जिला सिरसा के सभी गांवो में ग्राम पंचायतो के सहयोग से खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन करवाएगी ताकि युवा पथ भ्रष्ट होकर नशे की और अगर कर ना हो सके। उन्होंने कहा कि नशा समाज के लिए गंभीर चुनौती है, और इस चुनौती से निपटने के लिए समाज के प्रत्येक वर्ग को आगे आकर अग्रणी भूमिका निभानी होगी। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मां-बाप अपने बच्चों की दैनिक गतिविधियों पर पैनी नजर रखें तथा अपने बच्चों को नशे से दूर रहकर शिक्षा तथा खेलकूद में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करें । इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों से कहा कि नशा के खिलाफ चलाई जा रही है मुहिम में सराहनीय करने वाले युवाओं तथा ग्रामीणों को सम्मानित भी किया जाएगा । उन्होंने कहा कि नशे का कारोबार करने वालों की असली जगह जेल में है, इसलिए निसंकोच होकर मोबाइल नंबर 88140 56100 पर नशा के तस्करों के बारे में पुलिस को सूचित करें, ताकि ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जा सके।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.