सिरसा: संत कबीर जयंती पर राज्य स्तरीय समारोह, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की बड़ी घोषणाएं

ऐलनाबाद, सिरसा | 11 जून (एम.पी. भार्गव): संत कबीर दास जयंती के अवसर पर सिरसा की अनाज मंडी में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शिरकत की और संत कबीर को श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में उन्होंने कई बड़ी घोषणाएं करते हुए जनहित से जुड़े अनेक मुद्दों पर ठोस पहल की।

इस मौके पर कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी, रणबीर गंगवा, डॉ. अरविंद शर्मा, राज्यसभा सांसद सुभाष बराला, बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली, पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल, विधायक कपूर वाल्मीकि, रणधीर पनिहार, पूर्व मंत्री अनूप धानक, देवेंद्र बबली और दुड़ाराम सहित अनेक गणमान्य उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री सैनी ने सिरसा जिले को नशा मुक्त करने की दिशा में अहम फैसले लिए:

सरसाई नाथ मेडिकल कॉलेज में 100 बेड का नशा मुक्ति केंद्र स्थापित किया जाएगा।

डबवाली के मौजूदा नशा मुक्ति केंद्र की क्षमता 10 से बढ़ाकर 30 बेड की जाएगी।

ऐलनाबाद सरकारी अस्पताल के पास नया नशा मुक्ति केंद्र भी स्थापित होगा।

साफ-सफाई व्यवस्था को सशक्त बनाने के लिए मुख्यमंत्री ने सफाई कर्मचारियों के वेतन में ₹2100 की बढ़ोतरी की घोषणा की।

उन्होंने कहा, “हमने जो वादे संकल्प पत्र में किए हैं, उन्हें पूरा करेंगे।”

मुख्यमंत्री ने समाजिक विकास कार्यों के लिए ₹31 लाख की राशि देने का भी ऐलान किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल ने की और पूरे आयोजन में संत कबीर के विचारों और सामाजिक समरसता पर बल दिया गया।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.