सिरसा पुलिस की बड़ी कामयाबी – 2009 के हत्या केस मे भगौडी (PO )आरोपिया मंन्जु देवी गिरफ्तार 

ऐलनाबाद , सिरसा ( एम पी भार्गव ) थाना शहर सिरसा पुलिस ने वर्ष 2009 में हुए हत्या के एक पुराने मामले का पर्दाफाश करते हुए मुख्य आरोपीया रामुदित भारती पुत्र विफन भईया निवासी जिला गया (बिहार) की पत्नी मंजु देवी उर्फ सरोज देवी को जिला गया (बिहार) से गिरफ्तार कर लिया गया है । आरोपी आरोपी रामुदीत पुत्र विफन भैया वासी बेला जिला गया (बिहार ) को दिनांक 28.06.2025 को पहले ही गिरफ्तार करके पांच दिन पुलिस हिरासत प्राप्त की गई।
अभियोग न0 635 दिनांक 24.10.2009 धारा 302/34 आई.पी. सी थाना शहर सिरसा बलविन्द्र कुमार पुत्र नसीबचन्द वासी रतेवाल थाना काठगढ जिला नवाशहर पंजाब की शिकायत पर दर्ज हुआ था । प्रबन्धक थाना शहर सिरसा सन्दीप कुमार ने बतलाया कि दौराने अनुसन्धान आरोपी रामुदित भारती पुत्र विफन भईया निवासी जिला गया (बिहार) की पत्नी मंजु देवी उर्फ सरोज देवी को भी रात को गिरफ्तार कर लिया गया है जिसे आज पेश अदालत करके पुलिस हिरासत प्राप्त की जाएगी व गहन पुछताछ की जाएगी ।

गाडी सहित नशा तस्कर 6 ग्राम 4मिलीग्राम हेरोइन सहित काबू

ऐलनाबाद , सिरसा ( एम पी भार्गव )सीआईए सिरसा पुलिस टीम ने गश्त और चेकिंग के दौरान भावदीन मोड के पास नसा तसकर को गाडी 6 ग्राम 4मिलीग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए युवकों की पहचान जसप्रीत पुत्र तेजेन्द्र सिहं वासी भावदीन के रूप में हुई है। पुलिस टीम ने गश्त और चेकिंग के दौरान भावदीन मोड के पास मौजूद थी, जब उन्होंने पुलिस पार्टी ने उसको रोकने का प्रयास किया को उसने भागने की कोशिश की तो शक के आधार पर पुलिस ने उसे काबू करके तलाशी ली और हैरोईन बरामद की।
इस संबंध में प्रबन्धक थाना प्रदीप कुमार ने बताया कि मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग स0 168 दिनांक 01.07.2025 धारा 21बी0 मादक पदार्थ अधिनियम दर्ज कर जांच शुरू की गई है।गिरफ्तार किए गए युवकों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा। रिमांड अवधि के दौरान आरोपी से पूछताछ कर हेरोइन तस्करी के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी हासिल की जाएगी और उनके खिलाफ भी कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। यह कार्रवाई जिला पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई है।

मोटर साईकल चोरी के आरोपी को भेजा न्यायिक हिरासत मे ।
थाना सदर पुलिस टीम द्वारा नाका मुसाहिबवाला पर वाहन चेकिंग के दौरान एक बिना नंबर की संदिग्ध मोटरसाइकिल को रोका गया। चालक ने अपना नाम राकेश कुमार उर्फ मोहित पुत्र सतपाल निवासी झंडा खुर्द बताया, जो वाहन के कागजात प्रस्तुत नहीं कर सका। जांच के दौरान ICJS पर मोटरसाइकिल का इंजन व चैसिस नंबर मिलान करने पर ज्ञात हुआ कि वाहन चोरीशुदा है, जिस पर थाना सिविल लाइन में पहले से मुकदमा दर्ज है (मु.नं. 40 दिनांक 01.02.2025 धारा 303 BNS)। आरोपी के खिलाफ अब मुकदमा न0 238 धारा 305, 317(2) BNS के तहत मामला दर्ज करके आरोपी राकेश कुमार उर्फ मोहित पुत्र सतपाल निवासी झंडा खुर्द को कल गिरफ्तार किया गया था ।। प्रबन्धक थाना सदर सिरसा नि0 सुखदेव सिहं ने बतलाया कि आरोपी को पेश अदालत करके न्यायिक हिरासत मे भेज गया है ।

गिरफ्तार करके भेजा जेल
ऐलनाबाद ,सिरसा. ( एम पी भार्गव )जिला पुलिस सिरसा द्वारा चलाए जा रहे भगोडे अपराधियो के विरुध चलाये अभियान के तहत कार्यवाही करते हुए थाना सिविल लाईन सिरसा की पुलिस पार्टी ने अभियोग स0 277 दिनांक 01.07.2025 धारा 209 बी0एन0एस0 थान सिविल लाईन सिरसा मे वाछित (proclaimed person )आरोपी वेदप्रकाश पुत्र मान सिहं वासी बुर्ज भंगु को गिरफ्तार किया है । नि0 राधेश्याम करके न्यायिक हिरासत मे भेजा गया है ।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.