चौधरी देवीलाल जयंती के लिए सिरसा तैयार: जसवीर जस्सा ने बताया, महिलाओं की हाजिरी होगी रिकॉर्डतोड़

सिरसा( एम पी भार्गव ) । पूर्व उपप्रधानमंत्री चौधरी देवीलाल की 112वीं जयंती के मौके पर सिरसा जिला पूरी तरह तैयार है। इंडियन नेशनल लोकदल (INLD) के जिलाध्यक्ष जसवीर सिंह जस्सा ने मंगलवार को जारी बयान में कहा कि 25 सितंबर को रोहतक में होने वाले जयंती कार्यक्रम में सिरसा जिले से 17,000 से अधिक लोग शामिल होंगे।

जस्सा ने बताया कि इस रैली में महिलाओं की हाजिरी रिकॉर्डतोड़ होगी। इसके अलावा पार्टी के सभी नवनियुक्त प्रकोष्ठों के पदाधिकारी भी बड़े उत्साह के साथ जयंती कार्यक्रम में शामिल होंगे।

इनेलो जिलाध्यक्ष ने कहा कि उन्होंने सिरसा जिले के सभी गांवों में पार्टी नेताओं और पदाधिकारियों के साथ मिलकर लोगों को जयंती में शामिल होने का न्यौता दिया है। उन्होंने कहा कि लोगों में इस कार्यक्रम को लेकर उत्साह और जोश देखने को मिल रहा है।

जस्सा ने बताया कि 25 सितंबर को सिरसा से करीब 300 बसें और 550 से अधिक निजी वाहन रोहतक रवाना होंगे। उन्होंने कहा कि यह रैली पार्टी और जिला दोनों के लिए ऐतिहासिक साबित होगी।

इस जयंती कार्यक्रम के माध्यम से पार्टी चौधरी देवीलाल की याद और उनके कार्यों को लोगों तक पहुँचाने का प्रयास करेगी।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.