मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक 12 को

Ellenabad/Sirsa, September 8( एम पी भार्गव ): मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में 12 सितंबर, शनिवार को जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक का आयोजन सिरसा के पंचायत भवन में किया जाएगा। जिला प्रशासन ने बैठक को लेकर सभी आवश्यक तैयारियां पूरी करने की प्रक्रिया तेज कर दी है।

लंबित और नई शिकायतों पर होगी चर्चा

बैठक में कुल 15 शिकायतें रखी जाएंगी। इनमें एक लंबित शिकायत और 14 नई शिकायतें शामिल हैं। समिति के समक्ष इन शिकायतों को रखा जाएगा और संबंधित विभागों के अधिकारियों की मौजूदगी में उनके निस्तारण को लेकर आवश्यक कार्रवाई पर चर्चा होगी।

अधिकारियों को रिकॉर्ड के साथ पहुंचने के निर्देश

जिला प्रशासन ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने-अपने विभाग से जुड़ी शिकायतों का पूरा रिकॉर्ड और आवश्यक दस्तावेज साथ लेकर बैठक में उपस्थित हों। अधिकारियों को सुबह 9:30 बजे तक पंचायत भवन पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं।

प्रशासन की ओर से संबंधित विभागों को शिकायतों से जुड़े तथ्यों और दस्तावेजों की तैयारी पहले से पूरी करने को कहा गया है, ताकि बैठक के दौरान मामलों पर प्रभावी ढंग से चर्चा की जा सके।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.