Mumbai Indians Head Coach: कीरोन पोलार्ड को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बने मुंबई इंडियंस के नए हेड कोच

MI के साथ 16 साल पुराना रिश्ता, खिलाड़ी और बैटिंग कोच के बाद अब हेड कोच की जिम्मेदारी

Kieron Pollard Mumbai Indians Head Coach: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की प्रमुख फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियंस ने अपने पूर्व खिलाड़ी और बैटिंग कोच कीरोन पोलार्ड को टीम का नया हेड कोच नियुक्त किया है। मुंबई इंडियंस के साथ पिछले 16 वर्षों से जुड़े पोलार्ड अब मुख्य कोच की भूमिका में टीम की कमान संभालेंगे। खिलाड़ी और बैटिंग कोच के तौर पर टीम की सफलता में योगदान देने के बाद यह उनके करियर की नई पारी है।

Mumbai Indians Head Coach: नीता अंबानी ने जताई खुशी

मुंबई इंडियंस की को-ओनर नीता एम. अंबानी ने कीरोन पोलार्ड की नियुक्ति पर खुशी जताई। उन्होंने कहा कि पोलार्ड महज 22 साल की उम्र में मुंबई इंडियंस से जुड़े थे और बीते 16 वर्षों में परिवार का अहम हिस्सा बन गए हैं।

Jio IPO Subscription: जियो IPO ने रचा इतिहास, 1.38 करोड़ आवेदन और 7.40 लाख करोड़ की बोलियां

नीता अंबानी के मुताबिक, खिलाड़ी के रूप में पोलार्ड ने टीम को कई यादगार पल दिए। वहीं, कोच के तौर पर उन्होंने अपना अनुभव, जुनून और क्रिकेट की गहरी समझ टीम के साथ साझा की। उन्होंने विश्वास जताया कि पोलार्ड नई जिम्मेदारी भी उसी समर्पण, भरोसे और दृढ़ संकल्प के साथ निभाएंगे।

Mumbai Indians Head Coach: मुंबई इंडियंस की विरासत को आगे बढ़ाना लक्ष्य: पोलार्ड

हेड कोच बनाए जाने पर कीरोन पोलार्ड ने नीता अंबानी, आकाश अंबानी और मुंबई इंडियंस परिवार के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मुंबई इंडियंस उनके जीवन और क्रिकेट करियर का महत्वपूर्ण हिस्सा रही है।

पोलार्ड ने टीम की शानदार विरासत को आगे बढ़ाने, युवा खिलाड़ियों की प्रतिभा को निखारने और प्रशंसकों को जश्न मनाने के अधिक अवसर देने को अपना लक्ष्य बताया।

Mumbai Indians Head Coach: खिलाड़ी से कोच तक का सफर

कीरोन पोलार्ड लंबे समय तक मुंबई इंडियंस की बल्लेबाजी और टीम संयोजन का अहम हिस्सा रहे हैं। इसके बाद उन्होंने बैटिंग कोच के रूप में अपनी भूमिका निभाई। अब हेड कोच के रूप में उनसे टीम के खिलाड़ियों को मार्गदर्शन देने, युवा प्रतिभाओं को तैयार करने और मुंबई इंडियंस की प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता को मजबूत करने की उम्मीद होगी।

उनकी नियुक्ति के साथ मुंबई इंडियंस को ऐसे कोच का नेतृत्व मिलेगा, जो लंबे समय से फ्रेंचाइजी की कार्यशैली, टीम संस्कृति और खिलाड़ियों की जरूरतों से परिचित हैं।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.