सिकंदराबाद: जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा शिविर का आयोजन

सिकंदराबाद – जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बुलन्दशहर द्वारा बुधवार को बंदियों के हितार्थ हेतु शिविर का आयोजन किया गया। रेनू मिश्रा, पूर्णकालिक सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अपर जनपद न्यायाधीश, बुलन्दशहर की अध्यक्षता में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बुलन्दशहर के तत्वावधान में 09 नवम्बर 2023 विधिक सेवा दिवस का आयोजन किया गया,जिसमे जेल बंदी पराविधिक स्वयं सेवक के रूप में सराहनीय व उत्कृष्ट कार्य हेतु चयनित किये गये। इस कारागार के बंदी रमेश उर्फ रामेश्वर दयाल को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया तथा अन्य बंदियों से संवाद कर उनके केस/वाद आदि की समस्या के विषय में भी पूछा गया।

इसके उपरांत महिला अहाते का निरीक्षण/भ्रमण किया गया तथा महिला बंदियों से उनके वाद/केस में आ रही समस्याओं के विषय में जानकारी प्राप्त की गई। महिला अहाते मे महिला बंदियों के साथ रह रहे बच्चों को स्नैक्स के पैकेट भी वितरित किये गये।इस अवसर पर पंकज कुमार जौहरी वरिष्ठ सहायक, सत्यप्रकाश एडवोकेट, विजय कुमार एडवोकेट, चमनेश कुमार एवं कारागार के अधिकारी उपस्थित रहे।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.