सिकंदराबाद: ट्रैक्टर ने मासूम को मारी टक्कर, उपचार के दौरान मौत

सिकंदराबाद। कोतवाली क्षेत्र के गांव फरीदपुर में ट्रैक्टर चालक ने मासूम को टक्कर मारी| जिससे वह घायल हो गई उसे हायर सेंटर ले जाया गया,जहा उपचार के दौरान उसकी मौत हो गयी । पीड़ित ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव फरीदपुर निवासी देवेंद्र सिंह पुत्र गंगा शरण ने बताया कि उसकी भतीजी नैंसी उम्र 10 वर्ष अपनी मौसी के घर जा रही थी। सामने से ट्रैक्टर लेकर आ रहे मान सिंह पुत्र दौलत राम ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गई। मानसी का दिल्ली के सफदरजंग में इलाज चल रहा था, जहाँ इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी| मौत की सूचना पाकर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है | पीड़ित ने कोतवाली में ट्रैक्टर चालक के खिलाफ तहरीर दे कार्रवाई की मांग की।

 

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.