- रिपोर्ट: मंजय वर्मा
आज दिनांक 02.06.2026 को दोपहर करीब 12.30 बजे थाना मड़िहान पर सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम देवरीकलां जंगल में एक 08-10 वर्षीय बालिका का शव मिला है। सूचना पर तत्काल स्थानीय पुलिस व उच्चाधिकारीगण द्वारा मौके पर पहुँचकर घटना स्थल का निरीक्षण किया गया तथा फोरेंसिक टीम द्वारा साक्ष्य संकलन की कार्यवाही की गयी।
घटना का शीघ्र अनावरण व मृतका की शिनाख्त हेतु सर्विलांस सहित 05 टीमों का गठन कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है । थाना मड़िहान पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेजवाया गया है, शिनाख्त होने पर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जायेगी।
