वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा नवनिर्मित मिट्ठेपुर पुलिस चौकी का फीता काटकर किया गया उद्घाटन

गुलावठी – सोमवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बुलन्दशहर श्लोक कुमार द्वारा कानून-व्यवस्था सुदृढ़ बनाने एवं अपराधों पर प्रभावी रूप से अंकुश लगाने के आश्य से थाना गुलावठी क्षेत्रान्तर्गत नवनिर्मित पुलिस चौकी मिट्ठेपुर का फीता काटकर उद्घाटन किया गया। उन्होंने कहा कि चौकी बन जाने के वजह से लोगों में सुरक्षा की भावना जागेगी। शासन की मंशा के अनुरूप आम जनमानस को सुरक्षा प्रदान करना पुलिस का दायित्व है। इसके लिए पुलिस सदैव तत्पर है। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर शंकर प्रसाद, अपर पुलिस अधीक्षक अपराध डा0 राकेश कुमार मिश्र, क्षेत्राधिकारी सिकन्द्राबाद पूर्णिमा सिंह, थाना प्रभारी गुलावठी सहित क्षेत्र के संभ्रान्त व्यक्ति उपस्थित रहे।

 

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.