सलाद सज्जा प्रतियोगिता में मुस्तबासिरा रही अव्वल

सिकंदराबाद – जेएस कॉलेज में गृह विज्ञान विभाग के तत्वावधान में सलाद सज्जा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें बीए प्रथम सेमेस्टर की छात्रा मुस्तबासिरा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। नगर के जेएस कॉलेज के गृह विज्ञान विभाग की शिक्षिका डॉ स्वेता शर्मा के निर्देशन में सलाद सज्जा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें बीए प्रथम सेमेस्टर की 120 छात्राओं ने प्रतिभाग किया। निर्णायक मंडल में प्राचार्या डॉ स्वप्ना उप्रेती, डॉ मुजफ्फर हुसैन एवं डॉ विकास कुमार रहे। उन्होंने बीए प्रथम सेमेस्टर की छात्रा मुस्तबासिरा को प्रथम स्थान, नेहा सैनी को द्वितीय स्थान तथा श्वेता को तृतीय स्थान दिया गया। प्राचार्या डॉ स्वप्ना उप्रेती ने कहा कि प्रतियोगिताओं के आयोजन से छात्राओ में छिपी प्रतिभा बाहर आती और उन्हें इसके माध्यम से बहुत सीखने को मिलता है।इस मौके पर डॉ अंजली सिंह, डॉ संगीता सिंह, डॉ गीता शेखावत ,डॉ अलका चौधरी ,डॉ निधि सारस्वत समेत स्टाफ मौजूद रहा।

 

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.