सरल व हंसमुख स्वभाव के धनी वरिष्ठ पत्रकार धीरेन्द्र सिंह का निधन- पत्रकारिता जगत में शोक की लहर

  • रिपोर्ट: मंजय वर्मा

मीरजापुर, 12 जुलाई 2026: जनपद के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार धीरेन्द्र सिंह का लीलावती अस्पताल में उपचार कै दौरान निधन हो गया। पारिवारिक सूत्रों के अनुसार श्री सिंह विगत लगभग 06 माह से कैंसर बीमारी से पीड़ित रहे।

लगभग 53 वर्षीय धीरेन्द्र सिंह के निधन से जिले की पत्रकारिता जगत में शोक की लहर दौड़ गई। श्री सिंह दो दशक से अधिक समय तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय योगदान दिया। श्री धीरेन्द्र वर्तमान में दैनिक “समाचार ज्योति” मान्यता प्राप्त पत्रकार रहें हैं। उन्होंने जनपद सहित विंध्य क्षेत्र की समस्याओं, विकास के मुद्दों व जमीनी हकीकत को बेबाकी से उठाया। सरल व हंसमुख स्वभाव के धनी धीरेन्द्र जी निर्भीक लेखनी के कारण वे सभी के चहेते भी रहें हैं। उनके निधन पर सूचना विभाग के अधिकारी व कर्मचारियों ने गहरा शोक व्यक्त किया है।

जिला सूचना अधिकारी ओम प्रकाश उपाध्याय ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि धीरेन्द्र सिंह का जाना पत्रकारिता जगत की अपूरणीय क्षति है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों के स्थान दे एवं शौकाकुल परिवार को इस दुःख की घडी में सहन शक्ति प्रदान करे।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.