सिकंदराबाद पुलिस ने वांछितों को भेजा जेल

सिकंदराबाद। अपराध रोकधाम अभियान के चलते थाना सिकंदराबाद पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान वांछित चल रहे सन्दीप पुत्र सुखवीर निवासी ग्राम औरंगाबाद अहीर थाना गुलावठी जनपद बुलन्दशहर एवं अमन पुत्र लालसिह निवासी ग्राम अगवाना थाना गुलावठी जिला बुलन्दशहर को तिलबेगमपुर से 500 मीटर पहले करीब 09.30 बजे 45 एंगल लोहे की व 15 पत्तियाँ लोहे की व मोटरसाइकिल हीरो एच एफ डीलक्स नम्बर यू पी 13 बी कयू 6570 रंग काला सहित गिरफ्तार किया गया। जिसके सम्बन्ध में थाना सिकंदराबाद में आरोपियों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर जेल भेज दिया गया है।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.