सिकंदराबाद: बाइक सवार शिक्षक की सड़क हादसे में मौत

सिकंदराबाद- कोतवाली क्षेत्र में नेशनल हाईवे- 34 पर अज्ञात वाहन ने बाइक सवार शिक्षक को टक्कर मार दी। जिसमें शिक्षक की मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वही बाइक सवार की मौत से परिजनों कोहराम मच गया।
एसआई हरेंद्र सिंह ने बताया कि बुलंदशहर के सुशीला बिहार निवासी मान कुमार(57 वर्ष) पुत्र रामस्वरूप सिकंदराबाद स्थित आई०टी०आई में शिक्षक के पद पर कार्यरत थे । देर शाम को बाइक से सवार होकर सिकंदराबाद से बुलंदशहर जा रहे थे। इसी दौरान नेशनल हाईवे- 34 पर लालपुर के निकट अज्ञात वाहन ने पीछे से बाइक में टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया। हादसे में बाइक सवार मान कुमार की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है|

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.