पिता की पुण्यतिथि पर बच्चों को बांटे स्कूल बैग, शिक्षा के प्रति किया प्रेरित

ऐलनाबाद, मार्च (एम.पी. भार्गव) उप मंडल के गांव खारी सुरेरा स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति प्राथमिक पाठशाला में एक सराहनीय पहल देखने को मिली। समाजसेवी विजेंद्र सिहाग ने अपने पिता की पहली पुण्यतिथि के अवसर पर विद्यालय के सभी बच्चों को स्कूल बैग वितरित किए।

इस अवसर पर विद्यालय में एक सादगीपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों के चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी। नए बैग पाकर बच्चों ने उत्साह व्यक्त किया और समाजसेवी के इस कदम की सराहना की।

विजेंद्र सिहाग ने बताया कि उन्होंने अपने पिता की स्मृति में यह सेवा कार्य करने का निर्णय लिया है। उनका उद्देश्य बच्चों को शिक्षा के प्रति प्रेरित करना और उनकी जरूरतों में सहयोग देना है, ताकि वे बेहतर भविष्य की ओर आगे बढ़ सकें।

विद्यालय स्टाफ और ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक कदम बताया। उनका कहना था कि इस तरह के कार्य समाज में सकारात्मक संदेश देते हैं और अन्य लोगों को भी आगे आकर जरूरतमंदों की मदद करने के लिए प्रेरित करते हैं।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.