जोड़ियां में सरस्वती पब्लिक स्कूल का वार्षिकोत्सव एवं प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित

कोटकासिम, जोड़ियां: कोटकासिम के जोड़िया कस्बे स्थित सरस्वती पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में वार्षिकोत्सव एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि अशोक महंत जी और अध्यक्षता प्रिंसिपल भागमल जी, चंद्रजीत एमपीएस ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। विशिष्ट अतिथि के रूप में वीर सिंह सरपंच भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

सांस्कृतिक कार्यक्रम और बच्चों की प्रस्तुति
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के बच्चों ने विविध सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं। बच्चों ने देशभक्ति, ऐतिहासिक और सामाजिक विषयों पर आधारित नृत्य एवं संगीत प्रस्तुत किए। विशेष रूप से जल संरक्षण पर एक लघु नाटिका और नशा मुक्ति पर एक सुंदर एकांकी ने उपस्थित दर्शकों का दिल जीता। इसके साथ ही, छत्रपति शिवाजी की जयंती पर उनके जीवन पर भी प्रकाश डाला गया।

विद्यार्थियों का सम्मान और विद्यालय की उपलब्धियाँ
इस कार्यक्रम में पिछले सत्र में 12वीं कक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने वाले 27 विद्यार्थियों को शील्ड और मैडल देकर सम्मानित किया गया। विद्यालय के डायरेक्टर और प्रधानाचार्य चंद्रशेखर यादव ने इस अवसर पर विद्यालय की समस्त गतिविधियों के बारे में जानकारी दी और उपस्थित अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

अतिथि सम्मान और विद्यालय परिवार की उपस्थिति
इस भव्य कार्यक्रम में सूबेदार बालू राम, पूर्व सरपंच रामेश्वर प्रसाद, आशीष जी, कविता यादव, बाबूलाल प्रधानाचार्य सहित विद्यालय प्रशासन, समस्त स्टाफ और सैकड़ों विद्यार्थी उपस्थित थे।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.