रामपुर में दुष्कर्म और अपहरण का आरोपी साजिद अली पाशा गिरफ्तार, घोषित था 25,000 का इनाम

रामपुर पुलिस ने नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म और अपहरण करने वाले आरोपी साजिद अली पाशा को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पिछले एक महीने से पुलिस की पकड़ से फरार था। रामपुर के एसपी विद्यासागर मिश्र ने साजिद अली पाशा पर ₹25,000 का इनाम घोषित किया था।

स्वार कोतवाली पुलिस ने आरोपी को विशेष अभियान चलाकर गिरफ्तार किया। कोतवाली प्रभारी और भारी पुलिस बल के साथ साजिद अली पाशा को कोर्ट में पेश किया गया।

क्या है मामला
रामपुर की तहसील स्वार के ग्रीन सिटी अस्पताल के संचालक साजिद अली पाशा पर रामपुर पुलिस अधीक्षक विद्यासागर मिश्रा ने ₹25,000 का इनाम घोषित किया था।

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि यदि कोई व्यक्ति पाशा के बारे में सही जानकारी प्रदान करता है और उसकी गिरफ्तारी में मदद करता है, तो उसे ₹25,000 का इनाम दिया जाएगा। बता दें कि साजिद अली पाशा के खिलाफ थाना स्वार में अपहरण, बलात्कार और पास्को एक्ट जैसी गंभीर धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया था।

रामपुर: ग्रीन सिटी अस्पताल संचालक साजिद अली पाशा पर ₹25,000 का इनाम घोषित

 

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.