ऐलनाबाद, सिरसा 29 जून ( एम पी भार्गव) संत शिरोमणि कबीरदास जी के 628वें प्रकट दिवस पर समस्त भारत वासियों को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए भाजपा की राष्ट्रीय नेत्री तथा सिरसा की पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल ने कहा है कि संत कबीर जी ने सत्य, समरसता, समानता और मानवता के संदेश वर्तमान में समाज को नई दिशा दे रहे हैं। पूर्व सांसद ने संत कबीर को एक क्रांतिकारी संत बताते हुए कहा कि उन्होंने मानव एकता और भाईचारे को मजबूत बनाते रखने और अंधविश्वास, छूआछूत, पाखंड और सामाजिक कुरीतियां का विरोध करते हुए संघर्ष को तव्वजो दी। पवित्र ग्रन्थ श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी में भी संत कबीर जी की वाणी को सम्मान मिला है। सुनीता दुग्गल का कहना है कि संत कबीर एक महान संत और समाज सुधारक के साथ साथ एक रचनात्मक व सजग कवि होते हुए सत्य कहने और उसके परिणाम सहने की हिम्मत रखते थे। जाति ही नहीं मूर्ति पूजा के साथ साथ हिंदू और मुस्लिम समुदाय के उन रीति रिवाजों, संस्कार और प्रथाओं पर भी खुलकर आलोचना करने से परहेज़ नहीं करते थे। वर्तमान में भी उनके दिखाए मार्ग पर चलने और उनके दिए गए संदेश मानवता की तरफ सोच रखने की जरूरत महसूस की जाने लगी है।
